उत्तराखंड: हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ CM योगी की भतीजी का विवाह, पंचूर गांव में कई VVIP हुए शामिल

शादी समारोह में उत्तराखंड और यूपी के मुख्यमंत्री सहित उत्तराखंड के राज्यपाल, सतपाल महाराज, सांसद अनिल बलूनी,मंत्री धन सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीएम आशीष चौहान, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
CM Yogi family wedding: VVIPs reach Panchur Village in CM Yogi family wedding
Image: VVIPs reach Panchur Village in CM Yogi family wedding

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में हुई एक शादी पर पूरे देश में चर्चा हो रही है. जहाँ दो राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं ने वर-वधु को अपना आशीर्वाद दिया. शादी समारोह को लेकर पूरे गांव में उल्लास का माहौल रहा, गांव वासियों अपने अतिथियों का भव्य स्वागत किया.

VVIPs reach Panchur Village in CM Yogi family wedding

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के दौरे पर आए हुए हैं . इस दौरान वे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. पंचूर गॉव में आयोजित शादी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे.

सीएम धामी भी पहुंचे पंचूर गांव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल शुक्रवार को दोपहर करीब 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से पौड़ी गढ़वाल में स्थित कांडी गांव पहुंचे. कांडी गांव में राज्यपाल व सीएम ने स्व. चंद्रमोहन नेगी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कांडी से वे सड़क मार्ग से तीन किलोमीटर दूर पंचूर गांव पहुंचे. उन्होंने योगी आदित्यनाथ की भतीजी के विवाह समारोह में भाग लिया और योगी आदित्यनाथ के साथ ही वर-वधू को आशीर्वाद दिया. इस शादी समारोह में उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री सहित उत्तराखंड के राज्यपाल, भाजपा सांसद अनिल बलूनी, मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान, विधायक रेनू बिष्ट, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.

CM योगी करेंगे बारात घर का उद्घाटन

आज शनिवार को योगी आदित्यनाथ पंचूर गांव में नए बने बारात घर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही, वे अपने पुराने विद्यालयों का भी निरीक्षण करेंगे, जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर हाई स्कूल ठांगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी और राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शादी समारोह में शामिल होने के बाद कांडी गांव में राज्यपाल व सीएम ने स्व. चंद्रमोहन नेगी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।