देहरादून शपथ ग्रहण आयोजन में नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल सहित 100 पार्षद गणों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस दौरान समारोह में CM धामी भी रहे शामिल.
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Dehradun Mayor Saurabh Thapliyal took oath
देहरादून: आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को देहरादून नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद मेयर सौरभ थपलियाल जनपद के 100 पार्षद को शपथ दिलाई. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेता और अधिकारी शामिल रहे.
Dehradun Mayor Saurabh Thapliyal took oath
शुक्रवार को नगर निगम देहरादून के प्रांगण में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस शपथ ग्रहण आयोजन में उत्तराखंड के सबसे बड़े नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल सहित 100 पार्षद गणों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। प्रशासक/आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने शपथ ग्रहण समारोह में सैकड़ों लोगों और कई दिग्गज नेताओं के समक्ष नव निर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल को शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर सौरभ थपलियाल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई।
ये लोग भी रहे शामिल
देहरादून में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी सविन बंसल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक कैन्ट सविता कपूर, रायपुर उमेश शर्मा काऊ, पुरोला दुर्गेश्वर लाल, पूर्व केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, राजपुर खजानदास, डोईवाला बृजभूषण गैरोला, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम श्रीमती नमामि बसंल, नगर मजिस्टेट प्रत्युष सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक और बडी संख्या में जनता भी शामिल रही।