डीएम बंसल ने निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में शिक्षकों को नोडल बनाया जाए। शैक्षणिक संस्थानों में एंटी ड्रग्स समिति का गठन करते हुए उसमें बच्चों को भी शामिल किया जाए।
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: On the spot case on drugs pedalers in Dehradun
देहरादून: आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने SSP अजय सिंह की मौजूदगी में जनपद स्तर पर नारकोटिक्स समिति की बैठक आयोजित की। इस बैठक में पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों को नशे के फैलाव को रोकने और बच्चों तथा छात्रों को इस समस्या से बचाने के लिए नियमित जागरूकता अभियानों का संचालन करने के निर्देश दिए गए।
On the spot case on drugs pedalers in Dehradun
डीएम सविन बंसल ने जिला आबकारी अधिकारी को आदेश दिया है कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दुकानों और बार में शराब की बिक्री न की जाए। उन्होंने ड्रग निरीक्षक को सभी मेडिकल स्टोर और शराब की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, पूरे जनपद में 18 वर्ष से कम आयु के लोगों को शराब की बिक्री न करने के संबंध में पोस्टर लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण कर स्थिति की निगरानी करने के लिए कहा है।
छात्रों में नशे के प्रति जागरूकता
डीएम बंसल ने स्पष्ट रूप से कहा कि नशे से संबंधित सभी अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इन मामलों में सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए वांछित व्यक्तियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में शिक्षकों को नोडल बनाया जाए। शैक्षणिक संस्थानों में एंटी ड्रग्स समिति का गठन करते हुए उसमें बच्चों को भी शामिल किया जाए। स्कूलों में मानस पोर्टल का प्रचार-प्रसार किया जाए और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर चस्पा किया जाए।
नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई
जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और ड्रग्स इंस्पेक्टर को निर्देशित किया है कि वे मिलावटी खाद्य पदार्थ, नकली दवाओं और नशे के लिए प्रयुक्त दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि हिस्ट्रीसिटर का एनडीपीएस प्रोफाइल तैयार किया गया है और डॉक स्कायड के माध्यम से जांच अभियान चलाया जा रहा है। ऋषिपर्णा सभागार देहरादून में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, वन विभाग और समाज कल्याण के अधिकारी भी उपस्थित थे।