देहरादून डीएम के सख्त आदेश: सड़क पर अगर मिला गड्ढा.. तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे विभाग

देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल के सख्त आदेश, जन सुरक्षा की कीमत पर नहीं कटेगी सड़क, नहीं मानी बात तो कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहे विभाग..
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
DM Savin Bansal: Civil safety is paramount Dehradun DM Savin Bansal
Image: Civil safety is paramount Dehradun DM Savin Bansal

देहरादून: 38 वें राष्ट्रीय खेलों के चलते देहरादून में 14 फरवरी तक सड़क कटिंग की अनुमति नहीं है। जिलाधिकारी सवीं बंसल ने हालांकि सड़क के किनारे छोटे-छोटे मेंटेनेंस के कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम देहरादून ने सख्त शब्दों में स्पष्ट किया कि लोगों की सुरक्षा की कीमत पर सड़क की कटिंग नहीं की जा सकती, अगर ऐसा हुआ तो विभाग अंजाम भुगतने को तैयार रहे।

Civil safety is paramount: Dehradun DM Savin Bansal

डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि यदि देहरादून की सड़कों पर मालवा गड्ढे या क्षतिग्रस्त ग्रस्त जल संयोजन दिखा तो विभाग पर कानूनी प्रवर्तन (लॉ एनफोर्समेंट) किया जाएगा। डीएम सविन बंसल ने कहा कि देहरादून में राष्ट्रीय खेलों के संपन्न होने के बाद भी 15 फरवरी के बाद केवल रात में 10:00 से सुबह 5:00 तक ही बिजली, पानी, और सीवर लाइन बिछाने की अनुमति होगी। जिलाधिकारी देहरादून ने निर्देशित किया की संस्थाएं रात में काम पूरा होने के बाद समान सड़कों पर न छोड़ें ताकि कोई दुर्घटना या आम लोगों को परेशानी ना हो।

संस्थाओं को धनराशि उपलब्ध कराये विभाग

इसके अलावा जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को और विभाग को सख्त निर्देश दिए कि कई परियोजनाओं का काम अब तक पूर्ण हो जाना चाहिए था और यदि निर्माण करने वाली संस्थाओं को संबंधित विभागों से धनराशि उपलब्ध नहीं हुई है तो संबंधित विभाग जल्द से जल्द उन्हें पैसा उपलब्ध कराएं ताकि जिले की परिसंपत्तियों की क्षति ठीक की जा सके।