Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: विधायक तिलकराज बेहड़ एवं उनके समर्थकों ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को अपना रौद्र रूप दिखाकर क्षेत्र से भगा दिया। विधायक ने कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर कोई भी उनके विधानसभा क्षेत्र में मीटर लगाने आए तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
आज सोमवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ को यह जानकारी मिली कि उनकी विधानसभा के ग्राम शंकर फॉर्म बस्ती में अडानी ग्रुप के कर्मचारी गरीब बस्ती में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के लिए आए हैं। वे ग्रामीणों को धमकी दे रहे हैं कि यदि किसी का प्रीपेड मीटर नहीं लगाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे जुर्माना देकर जेल भेजा जाएगा। इस सूचना के तुरंत बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध करते हुए कई मीटरों को सड़क पर फेंककर तोड़ दिया।
विधायक तिलकराज बेहड़ ने अडानी ग्रुप के कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी कि यदि उनकी विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए गए, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उनके विधानसभा क्षेत्र में किसी को भी प्रीपेड मीटर लगाने नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही, विधायक तिलकराज बेहड़ ने टीम द्वारा लाए गए कई स्मार्ट मीटरों को जमीन पर पटक-पटककर तोड़ दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार चाहे कितने भी मामले उनके खिलाफ दर्ज कराए, वह मुकदमे और जेल जाने से भयभीत नहीं हैं। विधायक के इस आक्रामक व्यवहार को देखकर टीम वहां से भाग गई।