देहरादून-मसूरी रोपवे: पहाड़ों के बीच 15 मिनट का रोमांचक सफर, 26 में से 15 टावर तैयार.. जानिये अपडेट

देहरादून मसूरी रोपवे परियोजना जल्द शुरू होगी। 26 में से 15 रोपवे टावर बनकर तैयार हैं। मसूरी के गांधी चौक में टर्मिनल बनने की तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं। पुरकुल में रोपवे टर्मिनल, दस मंजिला पार्किंग का लगभग 50% काम पूरा।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Dehradun-Mussoorie Ropeway: Dehradun-Mussoorie Ropeway 15-minute thrilling journey through the mountains
Image: Dehradun-Mussoorie Ropeway 15-minute thrilling journey through the mountains

देहरादून: देहरादून से मसूरी का सफर अब 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इससे एक तरफ पर्यटकों को रोमांचक अनुभव होगा साथ ही सडकों पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। पुरकुल में रोपवे का टर्मिनल तैयार हो रहा है और पार्किंग में चौथी मंजिल का कार्य चल रहा है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की मानें तो साल 2026 तक देहरादून मसूरी रोपवे का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। देहरादून मसूरी रूप में परियोजना में कुल 26 टावर बनाए जाने हैं जिनमें से 15 टावर का काम पूरा हो गया है।

Dehradun-Mussoorie Ropeway: 15-minute thrilling journey through the mountains

2024 में शुरू हुई देहरादून मसूरी रोपवे परियोजना पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी कि पीपीपी मोड के अंतर्गत संचालित हो रही है। इसमें देहरादून से 12 किलोमीटर दूर पुरकुल गांव में शुरू हो रहा रोपवे मसूरी के गांधी चौक तक जाएगा। पुरकुल गांव में लगभग 1000 से ज्यादा गाड़ियों को पार्किंग की सुविधा देने के लिए 10 मंजिला बिल्डिंग तैयार की जा रही है। इस पार्किंग में पर्यटक अपने वाहन खड़े कर रोपवे से मसूरी जा सकेंगे।

देहरादून से मसूरी अब 5.5 Km

देहरादून से मसूरी की रोड डिस्टेंस लगभग 35 किलोमीटर है जो रोपवे शुरू होने के बाद सिमट कर केवल साढ़े 5 किलोमीटर की रह जाएगी। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की महत्वाकांक्षी परियोजना देहरादून मसूरी रोपवे कई मायनों में पर्यटकों के लिए सुविधाजनक होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक हर दिन लगभग 25000 के आसपास पर्यटक देहरादून से मसूरी पहुंचते हैं, वीकेंड्स पर या न्यू ईयर के साथ ही अन्य त्योहारों के समय भी मसूरी से कई कई किलोमीटर दूर तक जाम की समस्या होती है। देहरादून मसूरी रोड पर कई घंटे लोगों को गाड़ियों में इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा भूस्खलन या सड़क टूटने की स्थिति में मार्ग बंद हो जाता है। यह सभी मुश्किलें अब अगले साल से दूर होने वाली हैं।

15 मिनट में पहुँचिये मसूरी

उत्तराखंड के पर्यटन विकास परिषद सचिव सचिन कुर्वे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की देहरादून मसूरी रोपवे का कार्य लगभग 50% पूरा हो चुका है, उम्मीद है कि साल 2026 तक इसे पूरा कर दिया जाएगा। इस रोमांचक सफर में पर्यटक पहाड़ों के बीच से होते हुए मात्र 15 मिनट में पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंच सकेंगे।