Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर सचिवालय एवं कोषागार को छोड़कर उत्तराखंड के सभी शैक्षणिक संस्थाओं एवं कार्यालयों में 12 फरवरी 2025 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। CM धामी ने संत रविदास जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
संत रविदास जयंती के अवसर पर उत्तराखंड में व्यापक स्वच्छता अभियान चलने के उद्देश्य से और इस अवसर को और अधिक प्रभावशाली बनाए जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री धामी ने यह निर्देश दिए हैं। CM धामी ने अपने संदेश में कहा कि संत रविदास की गणना महान संतों में की जाती है, उन्होंने जीवन पर्यंत मानव सेवा को लक्ष्य बनाए रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें संत रविदास की शिक्षाओं को अपने अंदर आत्मसात कर सभी की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। CM धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद सचिवालय एवं कोषागार को छोड़कर उत्तराखंड के सभी शैक्षणिक संस्थाओं एवं कार्यालयों में 12 फरवरी 2025 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।