उत्तराखंड: सचिवालय में आज CM धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, भू-कानून पर लग सकती है मोहर

सचिवालय में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में योग नीति, महिला नीति सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही, चीनी मिलों के 123 सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने का मार्ग भी प्रशस्त हो सकता है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
CM Dhami Cabinet meeting: CM Dhami Cabinet meeting on Land Laws in Uttarakhand
Image: CM Dhami Cabinet meeting on Land Laws in Uttarakhand

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक आगामी विधानसभा बजट सत्र से पूर्व हो रही है और इसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में विभिन्न विभागों की नियमावलियों पर कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के साथ-साथ संशोधित भू-कानून पर भी निर्णय लिया जा सकता है। कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल आज संशोधित भू-कानून पर भी मुहर लगा सकता है।

CM Dhami Cabinet meeting on Land Laws in Uttarakhand

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल ही आगामी विधानसभा बजट सत्र में सख्त भू-कानून लाने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने समिति का गठन भी किया था। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आज 12 फरवरी को होने जा रही कैबिनेट की बैठक में संशोधित भू-कानून प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है।

बजट के आकार पर चर्चा

आगामी विधानसभा बजट सत्र के तिथियों और जगह का ऐलान हो चुका है, लेकिन बजट का आकार क्या होगा, यह निर्णय मंत्रिमंडल की बैठक में ही फाइनल होगा। ऐसे में मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के आकार पर भी चर्चा के साथ ही मुहर लगने की संभावना है।

कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

आज 12 फरवरी को सचिवालय में सुबह 11:00 बजे से होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में योग नीति, महिला नीति सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही, चीनी मिलों के 123 सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने का मार्ग भी प्रशस्त हो सकता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में अगस्त में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने के प्रस्ताव में कुछ खामियां पाई गई थीं, जिसके कारण इसे वापस भेजा गया था। अब उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बन सकती है।