वर्दी पहने दरोगा की सरेआम पिटाई करने वाले भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: BJP leader arrested for beating a uniformed police inspector
उधमसिंह नगर: रुद्रपुर के अटरिया रोड पर शुक्रवार को भाजपा नेता राधेश शर्मा ने एक दरोगा पर शराब के नशे में धुत होने का आरोप लगाया था। भाजपा नेता राधेश शर्मा ने और उनके समर्थकों ने वर्दी पहने दरोगा की सरेआम पिटाई कर दी थी। इसका वीडियो भी वायरल हो गया, जिस पर लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी भाजपाई को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी।
BJP leader arrested for beating a uniformed police inspector
राज्य समीक्षा ने तुरंत इस घटना के विडियो का संज्ञान लेते हुए, मामला उठाया था। एसएसपी के आदेश के बाद भाजपा नेता को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। उधर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मौके पर मौजूद दो अन्य लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने वर्दी पहने हुए दरोगा जी की पिटाई की थी।
एसएसपी ने दरोगा भी किया निलंबित
उधर, दरोगा जी पर भी गाज गिर गई, अपने कार्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर दरोगा हरवीर सिंह को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो में दरोगा किसी तरह की कोई अभद्रता करते दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर दरोगा पर सख्त कार्रवाई कर दी। घटना का विडियो भी देखिये...