Uttarakhand News: राइस मिल में घुस गए दो कोबरा सांप, कर्मचारियों में मची अफरातफरी

राइस मिल परिसर में आज शनिवार को दो कोबरा सांप एक साथ दिखाई दिए. जिससे राइस मिल में मौजूद से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
cobra snakes: Two cobra snakes entered the rice mill
Image: Two cobra snakes entered the rice mill

खटीमा: चकरपुर स्थित राइस मिल में दो कोबरा सांप घुसने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम ने दोनों सांपों को रेस्क्यू कर पकड़ लिया।

Two cobra snakes entered the rice mill

चकरपुर स्थित बंसल राइस मिल परिसर में आज शनिवार को दो कोबरा सांप एक साथ दिखाई दिए. जिससे राइस मिल में मौजूद से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। मिल स्वामी रविंद्र बंसल ने मिल परिसर में सांप आने की सूचना वन क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र जोशी को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र जोशी ने राइस मिल में वन विभाग कर्मचारियों को भेजा।

सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा

कुछ देर में वन कर्मी सुभाष चंद व विशेष सिंह राणा मौके पर पहुंचे. उन्होंने वहां पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों कोबरा सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया। सांपों को पकड़े ने पर मिलकर्मियों ने राहत की सांस ली। वनकर्मियों ने दोनों कोबरा सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।