भारतीय ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस भर्ती 2025) के अंतर्गत 23 सर्किलों में कुल 21,413 पदों पर भर्ती का आयोजन किया। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आज ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Recruitment for 21413 posts of GDS
देहरादून: भारतीय ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की ओर से कुल 21,413 पदो पर नियुक्ति के आवेदन पत्र जारी किए गए हैं. भारतीय ग्रामीण डाक सेवक ने ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आज ही आवेदन कर सकते हैं.
Recruitment for 21,413 posts of GDS
भारतीय ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस भर्ती 2025) के अंतर्गत 23 सर्किलों में कुल 21,413 पदों पर भर्ती का आयोजन किया। इस भर्ती से उत्तराखंड में 568 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से प्रारंभ हो चुकी है और अंतिम तिथि 3 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। डाक विभाग में चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों की दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता:-
भर्ती के लिए उम्मीदवारों का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, इसके अलावा, 10वीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी विषयों का होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। कंप्यूटर के बेसिक ज्ञान के साथ ही, साइकिल चलाने की क्षमता भी होनी चाहिए।
वेतन
ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM):- 12000 – 29380
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)/ डाक सेवक :- 10,000 – 24470
आयु सीमा
न्यूनतम आयु :- 18 वर्ष,
अधिकतम आयु :- 40 वर्ष,
OBC :- 3 वर्ष की छूट,
SC/ST :- 5 वर्ष की छूट
आवेदन शुल्क
जनरल और OBC पुरुष वर्ग:- 100₹,
SC/ST और सभी महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं,
आधिकारिक वेबसाइट
इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी GDS की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in. पर जाकर आगामी 3 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 6 मार्च से 8 मार्च 2025 तक करेक्शन विंडो का समय दिया जाएगा।