भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 28,636 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। यह भर्ती उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में की जाएगी और चयन 10वीं कक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Recruitment for 28636 post in Indian Postal Department
देहरादून: उत्तराखंड समेत देशभर के युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग की ओर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 28,636 पदों पर बंपर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये नियुक्तियां देश के 23 राज्यों के विभिन्न पोस्टल सर्किलों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) पदों पर की जाएंगी।
Recruitment for 28636 post in Indian Postal Department
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के अंतर्गत उत्तराखंड सहित कई राज्यों में हजारों पद भरे जाएंगे। इस भारती के तहत उत्तराखंड में 436, उत्तर प्रदेश में 3169, बिहार में 1344, झारखंड में 908, दिल्ली में 38, महाराष्ट्र में 3553, पश्चिम बंगाल में 2963, मध्य प्रदेश में 2102, तमिलनाडु में 2009, केरल में 1691, गुजरात में 1782, आंध्र प्रदेश में 1060, ओडिशा में 1191, छत्तीसगढ़ में 1155, कर्नाटक में 1022, नॉर्थ ईस्ट सर्किल में 1014, राजस्थान में 634, तेलंगाना में 608, असम में 639, हिमाचल प्रदेश में 520, जम्मू-कश्मीर में 267, हरियाणा में 270, पंजाब में 261 पद भरे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना जरूरी
जिस पोस्टल सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान या 10वीं तक पढ़ाई जरूरी
आयु सीमा और छूट का पूरा विवरण
न्यूनतम आयु :- 18 वर्ष
अधिकतम आयु :- 40 वर्ष
आयु की गणना 16 फरवरी 2026 से की जाएगी, आरक्षित वर्ग को आयु में छूट मिलेगी।
एससी / एसटी – 5 वर्ष की छूट
ओबीसी – 3 वर्ष की छूट
दिव्यांग – 10 वर्ष की छूट
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
चयन कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी वर्ग –: ₹100
SC / ST / दिव्यांग / महिला उम्मीदवार –: पूर्णतः निशुल्क
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा
मासिक वेतनमान
GDS BPM – ₹12,000 से ₹29,380
GDS ABPM – ₹10,000 से ₹24,470
जरूरी शर्तें और तकनीकी योग्यता
साइकिल या मोटरसाइकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट अनिवार्य होन चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं, 12वीं या उच्च कक्षा में कंप्यूटर विषय पढ़ा है, उन्हें प्रशिक्षण से छूट मिलेगी
निवास और आय से जुड़ी अहम शर्तें
चयनित अभ्यर्थी को संबंधित ब्रांच पोस्ट ऑफिस वाले गांव में निवास प्रमाण देना होगा। उम्मीदवार के पास आय का एक अन्य स्रोत होना अनिवार्य है। चयन के 30 दिनों के भीतर आय प्रमाण पत्र जमा करना होगा। BPM पद के लिए चुने गए उम्मीदवार को पोस्ट ऑफिस संचालन हेतु स्थान उपलब्ध कराना होगा।