दूल्हे के परिजनों ने शादी के ठीक 3 दिन पहले दुल्हन पक्ष वालों से दहेज में घरेलू सामान, बाइक और 1 लाख रुपयों की मांग की। दुल्हन के परिजनों की ओर से दहेज नहीं दिए जाने पर दुल्हे पक्ष ने बारात लाने से मना कर दिया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: marriage breaks because of dowry in Dehradun
देहरादून: राजधानी देहरादून की एक युवती का विवाह उधम सिंह नगर जिले के एक युवक के साथ तय हुआ था। दुल्हन की बारात आज 19 फरवरी को आने वाली थी, लेकिन दूल्हे की और ओर की गई दहेज की मांग पूरी ना करने पर रिश्ता टूट गया। दुल्हन के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
marriage breaks because of dowry in Dehradun
जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के गांव मिस्सवाला की एक युवती का रिश्ता उधम सिंह नगर जिले के धीमरखेड़ा के एक युवक से तय किया गया है। आज 19 फरवरी को उनकी शादी होनी तय की की गई थी। युवक का परिवार 12 सितंबर को युवती के घर पर अपनाने की रस्म करने भी गया था। इस समारोह में कपड़े और उपहारों पर लगभग डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए। दोनों परिवारों की सहमति से शादी की तारीख 19 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है।
दुल्हे पक्ष ने बारात लाने से किया मना
लेकिन 15 फरवरी को युवक के परिजन शादी का कार्ड लेकर जब लड़की के घर आए, तो उन्होंने दहेज़ की मांग की। दूल्हे के परिजनों ने शादी के ठीक 3 दिन पहले दुल्हन पक्ष वालों से दहेज में घरेलू सामान, बाइक और 1 लाख रुपयों की मांग की। दुल्हन के परिजनों की ओर से दहेज नहीं दिए जाने पर दुल्हे पक्ष ने बारात लाने से मना कर दिया।
पुलिस कार्रवाई की मांग
युवती के परिजनों ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है, दुल्हन के भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वे एक गरीब परिवार से हैं। उन्होंने अपनी बहन की शादी के कार्ड भी बांट दिए हैं। शादी की तैयारियों उनका बहुत खर्चा आया है। लेकिन शादी की सारी तैयारियां होने के बाद दूल्हे पक्ष ने उनसे दहेज की मांग की है। वे लोग उनकी डिमांड पूरी नहीं कर पाए तो दूल्हे के परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन के भाई का कहना है कि उसकी दो और बहनें अविवाहित हैं। उन्होंने पुलिस से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।