देहरादून: 97 साल की दादी को 25 साल बाद वापस मिली अपनी जमीन, DM सविन बंसल ने हटवाया कब्जा

देहरादून में 25 सालों से 97 वर्षीय वृद्धा और उनकी 80 वर्षीय पुत्री अपनी भूमि पर अवैध कब्जा छुड़वाने के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रही थी। बुधवार को डीएम सविन बंसल ने उनकी जमीन वापस दिलाई...
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
DM Savin Bansal: DM Savin Bansal got the illegal occupation removed
Image: DM Savin Bansal got the illegal occupation removed

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार को रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम की भूमि को खाली करवाया। 25 साल बाद भूमि के असली मालिक 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला एवं उनकी 80 वर्षीय पुत्री को उनकी जमीन दिला दी।

DM Savin Bansal got the illegal occupation removed

जिलाधिकारी सविन बसंल के जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान यह मामले उनके संज्ञान में आया था. दरअसल गैस गोदाम के संचालक ने इस जमीन को लीज पर लिया था, लेकिन लीज समाप्त होने के बावजूद इस भूमि पर कई वर्षों से गैस गोदाम का संचालन किया जा रहा था। गैस गोदाम की असली मालिक अपनी भूमि पर कब्जा छुड़ाने के लिए पिछले 25 वर्षों से सरकारी कार्यालयों और कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे थे। मामले के संज्ञान में आते ही डीएम ने जिला प्रशासन की टीम को इस मामले में जांच करने के आदेश दिए. डीएम के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की टीम को मौके पर पहुंची 3 जनवरी को गैस गोदाम को सील करवा दिया।

गैस गोदाम का लाइसेंसनिरस्त

बुधवार को प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला को उनकी भूमि पर अधिकार दिलाकर न्याय का उदाहरण प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार, एसडीएम कुमकुम जोशी ने जिला प्रशासन के सहयोग से एक त्वरित कार्रवाई की, जिससे 97 वर्षीय शारीरिक रूप से अक्षम महिला लीला देवी और उनकी 80 वर्षीय पुत्री नीना गुरूंग को न्याय मिला। इस कार्रवाई ने जिला प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास भी बढ़ाया है। अपनी संपत्ति की चाबी प्राप्त करते हुए महिला ने जिलाधिकारी सविन बंसल, एसडीएम कुमकुम जोशी और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने अवैध रूप से चल रहे गैस गोदाम का लाइसेंस तुरंत निरस्त करने के निर्देश भी दिए।