रोजगार: यूनियन बैंक ने 2691 पदों पर निकाली भर्ती, 5 मार्च को है अंतिम तिथि.. ऐसे कीजिए आवेदन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) की ओर से युवाओं के लिए खबर आई है, UBI ने अपरेंटिस के 2691 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किए हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
recruitment for 2691 posts: Union Bank recruitment for 2691 posts
Image: Union Bank recruitment for 2691 posts

देहरादून: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) की ओर से भर्ती के लिए विज्ञापन प्रसारित किया गया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कुल 2691 अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती का आयोजन किया है।

Union Bank recruitment for 2691 posts

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कुल 2691 अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए बीते 19 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन तिथि

प्रारंभिक तिथि- 19 फ़रवरी 2025
समापन तिथि- 5 मार्च 2025

आवेदन शुल्क

सामान्य और OBC :- 800 रूपये +जीएसटी,
महिलाओं, SC और ST :- 600 रूपये +जीएसटी,
PWBD :- 400 रूपये +जीएसटी,

आयु सीमा

न्यूनतम आयु :- 20 वर्ष,
अधिकतम आयु :- 28 वर्ष,

योग्यता

भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों ने 01.04.2021 को या उसके बाद स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो और उसके पास उत्तीर्णता प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।

आधिकारिक वेबसाइट

इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। भर्ती से सम्बंधित कोई भी अन्य जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध मिलेगी।