रुद्रप्रयाग: सड़क पर आमने-सामने भिड़ गई दो कारें, भीषण हादसे में 8 लोग घायल

ये दोनों वाहन जब रुद्रप्रयाग जिला कलेक्ट्रेट रोड पर पहुंचे तो दोनों वाहनों की आमने-सामने भंयकर टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं.
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Road Accident in Rudraprayag: Two cars collided in Rudraprayag 8 people injured
Image: Two cars collided in Rudraprayag 8 people injured

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग के पोखरी रोड पर कलेक्ट्रेट के समीप आज दो वाहनों की आपस में टक्कर हुई। सूचना मिलने पर DDRF टीम जिला मुख्यालय तुरंत मोके पर पहुंची. टीम ने घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

Two cars collided in Rudraprayag, 8 people injured

दरअसल आज दोपहर को एक वाहन (UK 13 T 1303) चोपता से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था, और दूसरा वाहन ( HR 51 CE 9311 ) रुद्रप्रयाग से चोपता की ओर जा रहा था. ये दोनों वाहन जब रुद्रप्रयाग जिला कलेक्ट्रेट रोड पर पहुंचे तो दोनों वाहनों की आमने-सामने भंयकर टक्कर हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय की DDRF टीम तुरंत मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंची टीम ने सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। इस भीषण सड़क हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं. जिला अस्पताल में इन इस सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है.

घायलों की पहचान

32 वर्षीय गौरव रावत, उसकी पत्नी "31 वर्षीय मीनाक्षी रावत" और उनका बेटा 4 वर्षीय "शिवांस रावत" निवासी- फरीदाबाद.
ऋषभ रावत, पुत्र लक्ष्मण सिंह :- उम्र-30 वर्ष,
राजवीर सिंह पुत्र शिवराज सिंह,
शिशपाल सिंह, पुत्र बचन सिंह :- उम्र 70 वर्ष,
मीनाक्षी :- उम्र-40 वर्ष, निवासी- सतेराखाल,
अभिका, पुत्री जितेंद्र सिंह, उम्र 5 वर्ष, निवासी- सतेराखाल,