ग्लेशियर में दबे अधिकांश मजदूर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू ,पंजाब, के निवासी हैं। रेस्क्यू टीम ने अब तक 55 में से 47 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया है। अन्य 8 मजदूरों की तलाश अभी जारी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Image: Orange alert for rain and snowfall in Uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड में इस शीतकालीन मौसम में बारिश और बर्फबारी की मात्रा बहुत कम रही, लेकिन अब मौसम ने अचानक अपना रुख बदल लिया है। बर्फबारी के चलते राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों के हाईवे अवरुद्ध हो गए हैं। पहाड़ी इलाकों के निवासियों को अपने घरों से बाहर निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, बद्रीनाथ धाम के माणा में ग्लेशियर के टूटने के बाद से बचाव कार्य जारी है।
Orange alert for rain and snowfall in Uttarakhand
बद्रीनाथ धाम के माणा में बीते शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे ग्लेशियर टूटने उसमें 55 मजदूर दब गए। ग्लेशियर टूटने की जानकारी पुलिस को 8:00 बजे मिली, जिसके बाद ITBP और BRO टीम ने रेश्क्यू ऑपरेशन चलाया। आइटीबीपी आर्मी की टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची जिसके बाद ग्लेशियर के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कड़ी मशक्कत की गई। लगभग दोपहर 12:00 बजे तक टीम ने 10 से अधिक मजदूरों को एवलांच से बाहर निकाला, उनका इलाज निकट आर्मी के अस्पताल में चल रहा है।
22 मजदूरों की तलाश जारी
बताया जा रहा है कि ग्लेशियर में दबे अधिकांश मजदूर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू ,पंजाब, के निवासी हैं। ये मजदूर सीमावर्ती इलाकों में बर्फ हटाने के काम में तैनात थे। रेस्क्यू टीम ने अब तक 55 में से 47 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया है। अन्य 8 मजदूरों की तलाश अभी जारी है।
बर्फबारी के कारण हाईवे बंद
जनपद उत्तरकाशी के गंगोत्री हाइवे पर भी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण डबरानी के आगे हाई वे बंद है। बीआरओ की टीम जरुरी उपकरण के साथ हाइवे खोलने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं हर्षिल घाटी के चार ग्रामीण मोटर मार्ग भी बन्द हैं, पूरी घाटी में पिछले 48 घण्टे से बिजली गुल है। रुद्रप्रयाग के चोपता में भी भारी कारण चोपता से कुछ किमी आगे चोपता-गोपेश्वर हाईवे बंद हो गया है। यहां हाईवे पर कई फीट तक बर्फ गिर गई है। फिलहाल, यहां वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज 1 मार्च को राज्य के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी होगी। आज भी राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और पिथोरागढ़ समेत अन्य जिलों में भारी बारिश सहित बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी जिलों में भारी और बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज भी राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश और कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में लोगों को सावधान रहने की अपील की है।