चमोली: हिमस्खलन से 46 लोग सुरक्षित रेस्क्यू, 4 की मौत.. 5 की तलाश जारी

चमोली हिमस्खलन से रेस्क्यू किए गए 50 में से 23 श्रमिकों को जोशीमठ पहुंचाया जा चुका है। लेकिन इनमें से 4 घायलों की मृत्यु हो गई है, अब 5 अन्य लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Chamoli avalanche: 4 workers died in Chamoli avalanche
Image: 4 workers died in Chamoli avalanche

चमोली: बद्रीनाथ धाम के माणा के आगे घस्तौली मार्ग ग्लेशियर के बाद से अब तक बचाव कार्य लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घायलों का हाल जानने के लिए जोशीमठ के आर्मी हेलीपेड पहुंचे हैं। बचाव कार्य टीम ने अब तक कुल 50 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया है, लेकिन इनमें से 4 की मृत्यु हो गई है।

4 workers died in Chamoli avalanche

हिमस्खलन में फंसे लोगों बचाने के लिए आर्मी के जवान अपनी जान पर खेलते हुए जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं। बचाव कार्य क्षेत्र में सात से आठ फीट तक बर्फ जमी हुई है, लेकिन जवान बिना रुके इस विषम परिस्थिति में रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव, पीआरओ डिफेंस देहरादून, ने जानकारी दी है कि अब तक 50 में से 23 श्रमिकों को जोशीमठ पहुंचाया जा चुका है। लेकिन इनमें से 4 घायलों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है, अब 5 अन्य लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बर्फबारी से सड़कें बाधित हैं, जिस कारण छह हेलिकॉप्टरों को मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है।