Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: बेरीनाग कोटमन्या पांखू मोटर मार्ग पर शनिवार दोपहर एक कार कोटमन्या कस्बे से एक किलोमीटर दूर असंतुलित होकर सड़क से 60 मीटर नीचे गिरकर एक पेड़ से रुक गई। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार चार बेरीनाग से पांखू की ओर जा रहे थे।
कहते हैं जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई.. बेरीनाग के कोटमन्या से 60 मीटर दूर अचानक कार सड़क से नीचे गिर गई। कोटमन्या पांखू मोटर मार्ग में सड़क सुधारीकरण का कार्य चल रहा है, जिस कारण जगह-जगह निर्माण सामग्री फैली हुई है। यहां कुछ दिन पहले भी शिक्षकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, लेकिन पेड़ पर टकराकर कार रुक गई। कल शाम भी कार सड़क से नीचे जाकर एक पेड़ से रूक गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। शुकर इस बात का रहा कि, कार में सवार चार लोगों को थोड़ी बहुत चोट आई, चारों दुर्घटनाग्रस्त कार से उतरकर अपने घरों को चले गये।