ऐसे व्यक्ति को यहां बैठना बहुत खतरनाक हो सकता है। आज वह गाली दे रहा है, कल को वह पहाड़ियों के साथ कुछ गलत भी करेगा.. मुझे ऐसा लगता है। ऊपर से उनके खुद के काम सही नहीं है।
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Birju Mayal dragged away by police from Gandhi Park Dehradun
देहरादून: बिरजू मयाल, रामनगर नैनीताल का यह लड़का अचानक सोशल मीडिया पर सनसनी बन बैठा है। सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटे से बिरजू मयाल ही छाए हुए हैं। लाइव इंटरव्यू में पुलिस द्वारा "उठाये" गए एक आम पहाड़ी लड़के बिरजू मयाल ने अब मीडिया को बताया है कि वो पहाड़ से देहरादून क्यूँ आये.. आखिर उनकी मांगें क्या हैं..
Birju Mayal dragged away by police from Gandhi Park Dehradun
बिरजू मयाल ने मीडिया से कहा.. मेरा जन्म अगर महाराष्ट्र में हुआ होता तो मंत्री प्रेमचंद को इस्तीफा देकर हम महाराष्ट्र से बाहर निकाल देते। मैं बंगाल से होता तो सारे बंगाली भाई आज खड़े हो जाते अपने समाज को गाली देने वाले को वह सीधे अपने समाज से बाहर का रास्ता दिखाते। मैं पंजाब की बात करूं मैं हिमाचल की बात करूं.. यह उत्तराखंड में क्यों नहीं हो रहा है ?
CM धामी ने भी क्यों साधी चुप्पी: बिरजू मयाल
बिरजू मयाल ने मीडिया से कहा.. अभी तक उनके सारे विधायक क्यों छुपे हैं? कांग्रेस के 19 विधायक क्यों छुपे हैं? खुद मुख्यमंत्री धार्मिक क्यों चुप्पी साध के बैठे हुए हैं? पालिका की बात करूं, नगर निगम की बात करूं वह सब प्रेमचंद अग्रवाल से जुड़े हुए हैं। प्रेमचंद अग्रवाल के पास शहरी विकास है और वित्त विभाग है। दोनों विभाग बिल्कुल ठप हैं। साफ सफाई भी उनके हाथ में है लेकिन कहीं भी नहीं हो रही है। किसी भी नगर पालिका को आप उठाकर देख लीजिए, पहाड़ से लेकर शहर तक देहरादून तक कहीं भी कोई सफाई नहीं है। खुद शहर देहरादून में सभी नदियां गंदी पड़ी हैं। सारे क्षेत्र गंदे पड़े हैं कूड़े का अम्बार लगा हुआ है। क्या कर रहे हैं मंत्री?
बाहर किया जाए प्रेमचंद अग्रवाल: बिरजू मयाल
बिरजू मयाल ने आगे मीडिया से कहा.. कि ऐसे व्यक्ति को यहां बैठना बहुत खतरनाक हो सकता है। आज वह गाली दे रहा है, कल को वह पहाड़ियों के साथ कुछ गलत भी करेगा.. मुझे ऐसा लगता है। ऊपर से उनके खुद के काम सही नहीं है। उनको विधायक पद से भी हटाया जाए, उनको मंत्री पद से भी हटाया जाए और उनको पहाड़ से बाहर किया जाए।