श्रम विभाग से संबंधित भी तीन शिकायतें सामने आईं, लेकिन सहायक श्रम आयुक्त बिना अनुमति के बैठक में अनुपस्थित रहे। सहायक श्रम आयुक्त की लापरवाही पर डीएम बंसल ने नाराज होते हुए उनकी एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया..
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: DM Savin Bansal takes action on negligence of Assistant Labor Commissioner
देहरादून: बीते सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की अगुवाई में ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान वहां उपस्थित जनता से कुल 128 शिकायतें प्राप्त हुईं. जिनमें से कई शिकायतों का डीएम ने तत्काल निवारण किया. वहीं शिकायतों का शीघ्र निवारण के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया.
DM Savin Bansal takes action on negligence of Assistant Labor Commissioner
जिलाधिकारी सविन बंसल की अगुवाई में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्यतः भूमि विवाद, पुलिस, नगर निगम, श्रम विभाग, परिवहन, शिक्षा, विद्युत और खनन विभाग से संबंधित मामले सामने आए। इस दौरान श्रम विभाग से संबंधित भी तीन शिकायतें सामने आईं, लेकिन सहायक श्रम आयुक्त बिना अनुमति के बैठक में अनुपस्थित रहे। सहायक श्रम आयुक्त की लापरवाही पर डीएम बंसल नाराज हुए, उन्होंने सहायक श्रम आयुक्त के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया, और सम्बंधित मामलों में 7 मार्च तक समाधान करने का निर्देश दिया। इससे पहले भी सहायक श्रम आयुक्त की अनुपस्थिति के कारण उनका वेतन रोका जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद वो बार-बार इस प्रकार की लापरवाहियां दोहराते हैं।
जनता दरबार में आई कुछ शिकायतें
1. डीएम सविन बंसल ने डीएल रोड के दो अनाथ भाई-बहनों द्वारा लोन माफी की गुहार लगाने पर उनको CSR फंड से राहत दिलाई. साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को अनाथ बालक की फीस माफ कराने के निर्देश दिए।
2. ऋषिकेश की एक विधवा महिला पति की मृत्यु के बाद मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए लम्बे समय भटक रही थी, लेकिन श्रम विभाग उसका फॉर्म जमा नहीं कर रहा था। डीएम ने श्रम विभाग को 7 मार्च तक समाधान का करने के निर्देश दिए।
3. हरिपुर के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने शिकायत की कि भूमाफियाओं ने उनके घर के रास्ते और नाली पर कब्जा कर लिया है। डीएम ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश और पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
4. डालनवाला निवासी एक विधवा महिला ने शिकायत की है कि उनका किरायेदार उनके बेटे को धमका रहा है। जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वे दो दिनों के भीतर किरायेदार को निष्कासित करने की प्रक्रिया शुरू करें।
5. विकासनगर में एक विधवा महिला के रास्ते के विवाद को डीएम ने मौके पर ही सुलझाया।
6. चकराता, कांसी-बरोधा, खबोई-कोटा-तपलाड जैसे कठिन क्षेत्रों में रोडवेज बस सेवा की शुरुआत के लिए डीएम ने संभागीय परिवहन अधिकारी को शीघ्र कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।