उत्तराखंड: सिडकुल फैक्ट्री में आयकर विभाग की छापेमारी, मौके से मिले टैक्स चोरी के कई साक्ष्य

अधिकारी कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन, और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच में जुटे हुए हैं। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि टैक्स चोरी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Income Tax department: Income Tax department raids SIDCUL factory
Image: Income Tax department raids SIDCUL factory

उधमसिंह नगर: पंतनगर सिडकुल के सेक्टर-9 स्थित रामा पैनल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री पर बरेली से आई आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। टीम मंगलवार तड़के सुबह ही फैक्ट्री परिसर में पहुंच गई।

Income Tax department raids SIDCUL factory

विभाग को पुख्ता जानकारी मिली थी कि इस फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जा रही है, जिसके आधार पर जांच अधिकारियों ने फैक्ट्री में दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान आयकर विभाग की कई गाड़ियां फैक्ट्री परिसर में देखी गईं। अधिकारी कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन, और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच में जुटे हुए हैं। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि टैक्स चोरी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इस कार्रवाई के चलते फैक्ट्री के भीतर हलचल तेज हो गई है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल, आयकर विभाग की टीम पूरी सतर्कता के साथ जांच को आगे बढ़ा रही है, और आने वाले समय में इस छापेमारी से जुड़े और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।