उत्तराखंड: कैबिनेट में जुड़ेंगे चार नए चेहरे, पीएम मोदी के दौरे के बाद दिल्ली बुलाए गए CM धामी

उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में उठापटक की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि उत्तराखंड की कैबिनेट में चार नए चेहरे शामिल होने वाले हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand cabinet: 4 new faces in Uttarakhand cabinet
Image: 4 new faces in Uttarakhand cabinet

देहरादून: उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा खत्म होने के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली चले गए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट में बदलाव पर कोई बड़ा नतीजा सामने आने वाला है।

4 new faces in Uttarakhand cabinet

उत्तराखंड की राजनीति की गलियारों से एक ब्रेकिंग सुगबुगाहट है, बताया जा रहा है कि उत्तराखंड की कैबिनेट में चार चेहरे जुड़ने वाले हैं। इनमें से रिपोर्ट्स के मुताबिक दो चेहरे गढ़वाल से और दो चेहरे कुमाऊं से शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे से पहले से ही उत्तराखंड कैबिनेट में बदलाव की चर्चाएं जोर पकड़ चुकी थी। अब चार नए चेहरों के शामिल होने की खबर ने इसे फिर हवा दे दी है।