Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चमोली: पातला (ताल) गांव के एक घर में शॉर्ट सर्किट अचानक शोर्ट सर्किट के कारण दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के दौरान घर में सोए हुए दादी और पोते की मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जनपद चमोली के तहसील थराली में स्थित पातला (ताल) गांव के एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान घर के अंदर पांच लोग सोए हुए थे। शॉर्ट सर्किट के कारण घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर के अंदर सोए दादी और पोते की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घर तीन सदस्य आज में बुरी तरह झुलस गए।
आस-पास के लोगों ने जब घर में आग लगते हुए देखी तो पूरे गांव में हाहाकार मच गया। गांव के लोगों ने इकठ्ठा होकर घर की आग बुझाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब-तक दादी और पोते की मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों ने आग से बुरी तरह झुलसे 3 सदस्यों को अस्पताल पहुँचाया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस हादसे की सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद पटवारी सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना का जायजा लिया।