Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेता अनिल कपूर आज धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने हरिद्वार पहुंचकर सबसे पहले जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी का आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होंने कई साधू संतों के साथ में गऊ माता और महादेव की पूजा-अर्चना की।
7 मार्च यानि आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का 70वां जन्मदिन है। अभिनेता अपना 70वें जन्मदिन को मनाने के उपलक्ष्य में धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। उनके साथ उनका परिवार और उनके मित्र अभिनेता अनिल कपूर भी उनका जन्मदिन मनाने के लिए हरिद्वार आए हैं. हरिद्वार में अभिनेताओं ने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी से मुलाकात की। अनुपम खेर ने पारदेश्वर महादेव मंदिर में महामंडलेश्वर के सानिध्य में सनातन पद्धति से भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना की।