Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शनिवार 15 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन 15 मार्च को राज्य सभी बैंक खुले रहेंगे। उत्तराखंड के राज्यपाल ने सार्वजानिक अवकाश के निर्णय को स्वीकृति दे दी है।
शनिवार को उत्तराखंड में बैंकों, कोषाघरों, उप कोषाघरों, को छोड़कर राज्य के अधीन समस्त शासकीय कार्यालयों, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सभी विद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। प्रदेश सरकार ने पर्वतीय होली के अवसर पर सार्वजानिक अवकाश घोषित करने का निर्णय पर्वतीय संस्कृति एवं परंपराओं के सम्मान में लिया है। सार्वजानिक अवकाश घोषित होने के कारण प्रदेशवासियों को पारंपरिक पर्वतीय होली के उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने का अवसर प्राप्त होगा।