आज सुबह से ही बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया था।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 15 March 2025
देहरादून: उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क रहने की बाद आज सुबह से राज्य के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। बीते शुक्रवार को दोपहर में तेज धूप के बाद देर शाम से कई जिलों में बादल छाये और ठंडी हवाएं चलने लगीं। आज सुबह से ही बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।
Uttarakhand Weather Update 15 March 2025
उत्तराखंड में बीते दिनों तेज धूप के कारण तापमान काफी बढ़ गया था, जिससे तेज गर्मी का अहसास होने लगा था। लेकिन शनिवार यानि आज सुबह से ही राज्य के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। आज सुबह से औली-बदरीनाथ यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बफर्बारी और मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र में मध्य रात्रि से बर्फबारी तो निचले इलाकों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार यानी आज उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश की संभावना है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। देहरादून में आज मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि देशभर में मौसम विभाग द्वारा तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत हरिद्वार और नैनीताल जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया था।
तापमान की स्थिति
बीते शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.1 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।