इस आंदोलन को अब पूरे प्रदेश से समर्थन मिल रहा है। आज भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय शाह ने भी अपना पद छोड़कर आंदोलन का समर्थन किया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: 6th day of Hunger strike against Premchand Agarwal
चमोली: गैरसैंण में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर चल रहा अनशन अब व्यापक रूप लेता जा रहा है। आज अनशन का छठा दिन था, जिसमें वरिष्ठ आंदोलनकारी भुवन कथैत लगातार डटे हुए हैं। वहीं, अनशन पर बैठीं कुसुम लता बौड़ाई और कार्तिक उपाध्याय का आज चौथा दिन था।
6th day of Hunger strike against Premchand Agarwal
इस आंदोलन को अब पूरे प्रदेश से समर्थन मिल रहा है। आज भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय शाह ने भी अपना पद छोड़कर आंदोलन का समर्थन किया। इसके साथ ही, आंदोलनकारियों और उनके समर्थकों ने 17 मार्च को गैरसैंण पहुंचने का आह्वान किया, जिसकी अपील तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अध्यक्ष आशीष नेगी लगातार धरनास्थल पर हैं मौजूद
उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी अनशन के दूसरे दिन से ही लगातार धरनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए है। उनके साथ आयुष रावत भी पहले दिन से आंदोलन में डटे हुए हैं, ये दोनों भी दिन में एक समय ही भोजन ग्रहण कर रहे हैं।
-
गैरसैंण आंदोलन राज्य में ले रहा बड़ा स्वरूप
Image: Hunger strike against Premchand Agarwal
आशीष नेगी और आयुष रावत ने ऐलान किया है कि यदि किसी भी अनशनकारी को किसी भी प्रकार की क्षति होती है, तो वे अगले अनशनकारी के रूप में खुद अनशन पर बैठेंगे। गैरसैंण में जारी यह आंदोलन धीरे-धीरे पूरे उत्तराखंड में एक बड़ा स्वरूप लेता जा रहा है। अब यह देखना होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।