Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: विधानसभा सत्र की दूसरी बैठक के दौरान मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पहाड़ के खिलाफ कुछ अनुचित बातें कहीं थी. जिस पर राज्य की जनता उनका विरोध कर रही है. कई पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड को प्रेमचंद्र प्रेमचंद के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन भेजा है।
आज राष्ट्र नीति संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद तिवारी के नेतृत्व में कई पदाधिकारी ने जिला अधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड को ज्ञापन भेजा है। जिसमें प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा विधानसभा नियमावली 2005 के कई प्रावधानों को उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।