Uttarakhand News: नैनीताल में 11Km लंबा जाम, कैंची धाम पहुंचने के लिए पर्यटक घंटों झेल रहे परेशानी

कैंची धाम से मेहरागांव तक 11 किलोमीटर लंबा जाम कई घंटों तक लगा रहा। इस जाम के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Traffic in Nainital: Tourists faced 11 KM long traffic jam in Nainital
Image: Tourists faced 11 KM long traffic jam in Nainital

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में हर वीकेंड और छुटियों के दिनों में पर्यटकों की भीड़ लग जाती है। पर्यटकों की ज्यादा भीड़ होने के कारण यहां ट्रैफिक जाम की अत्यधिक समस्या होती है। होली मनाने के लिए भी यहां हजारों लोग पहुंचे थे, ऐसे में कैंची धाम मार्ग पर पर्यटकों को घंटो तक जाम का सामना करना पड़ा।

Tourists faced 11 KM long traffic jam in Nainital

होली की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से हजारों लोग नैनीताल पहुंचे। इसके परिणामस्वरूप, आज रविवार को कैंची धाम से मेहरागांव तक 11 किलोमीटर लंबा जाम कई घंटों तक लगा रहा। इस जाम के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे पर्यटकों ने नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। कुछ यात्रियों ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ दो घंटे से अधिक समय तक भवाली में जाम में फंसे रहे। कई यात्रियों के साथ बच्चे भी थे, जो इस लंबे जाम में काफी परेशान हुए।

पार्किंग और शटल सेवा की अव्यवस्थाएं

स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर शनिवार और रविवार को यहां वाहनों की अत्यधिक भीड़ के कारण उन्हें भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन इतनी समस्याओं के बावजूद प्रशासन यहां पर ट्रैफिक जाम के निस्तारण के लिए उचित पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्थाएं नहीं कर पा रही है। आज घंटों जाम में फंसे रहे के बाद बड़ी मुश्किल से श्रद्धालु कैंची धाम पहुँच पाए, और तब जाकर उन्होंने कैंची धाम पूजा अर्चना कर बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद लिया।