गढ़वाल: SSB वर्कशॉप में फंदे से लटका मिला जवान का शव, मचा हड़कंप.. जांच शुरू

बीते सोमवार की सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि SSB वर्कशॉप में जवान सुनील कुमार का शव एक एंगल से रस्सी के सहारे लटका हुआ है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Death of soldier: dead body of soldier found in SSB Srinagar
Image: dead body of soldier found in SSB Srinagar

श्रीनगर गढ़वाल: केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र (SSB) श्रीनगर में तैनात एक जवान का शव संदिग्ध हालात में टिन शेड की कार्यशाला में फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जवान के परिवार को सूचना दे दी गई है, उनके पहुँचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

dead body of soldier found in SSB Srinagar

कोतवाली निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक जवान बीते कुछ वर्षों से एसएसबी श्रीनगर गढ़वाल के एमटी सेक्शन में कार्यरत थे। बीते सोमवार की सुबह करीब 9 बजे उनको सूचना मिली कि टिन शेड की कार्यशाला में जवान सुनील कुमार का शव एक एंगल से रस्सी के सहारे लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारा. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा दर्ज किया. आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने जवान के शव को बेस अस्पताल श्रीनगर की मोर्चरी में रखवा दिया है।

मृतक जवान की पहचान

मृतक जवान के परिजनों को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है, उनके पहुँचने के बाद पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मृतक जवान की पहचान 38 वर्षीय सुनील कुमार, पुत्र स्व. शिवाजी, निवासी- जिला बलिया, राज्य उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारम्भिक जांच में जवान की मौत कारण आत्महत्या बताया जा रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में हर पहलू से जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस टीम द्वारा मृतक जवान के साथियों और संबंधित अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है।