उत्तराखंड: गन्ने के खेत में मिला होमगार्ड का जला हुआ शव, गांव में मचा हडकंप

नरेश खेत में गन्ने की पाती रोकने के लिए गया था, जब देर शाम तक वो वापस घर नहीं आया तो परिजन उसको ढूंढते हुए खेत में पहुंचे। परिजनों को खेत पर अरविंद का जला हुआ शव मिला..
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Dead Body Found: Burnt dead body found of home guard
Image: Burnt dead body found of home guard

हरिद्वार: झबरेड़ा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड का जला हुआ शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। युवक छुट्टी पर घर आया था और दोपहर के समय गन्ने के खेत में काम से गया था। शाम के समय गन्ने के खेत उसका जला हुआ शव मिला।

Burnt dead body found of home guard

जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित सैदाबाद गांव का निवासी अरविंद त्यागी, पुत्र नरेश सहारनपुर में होमगार्ड के रूप में तैनात था। इन दिनों को छुट्टी के चलते अपने घर आया था। बीते दिन दोपहर के समय अरविंद खेत में गन्ने की पाती रोकने के लिए गया था। जब शाम छह बजे तक वो वपस घर नहीं आया, परिजन उसको ढूंढते हुए खेत में पहुंचे। परिजनों को खेत पर अरविंद का शव जला हुआ शव मिला, साथ ही उसके आस-पास का कुछ गन्ना भी जला हुआ था। सूचना मिलते ही अन्य ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे।

खेत में पाती जलाने गया था अरविंद

परिजनों ने आनन-फानन में इस मामले की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद से अरविंद के परिजनों का बुरा हाल है। थाना प्रभारी झबरेडा, अंकुर शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक अपने खेत में पाती जला रहा था, उसी दौरान आग की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि, पुलिस टीम इस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।