आज बृहस्पतिवार 20 मार्च की सुबह सात बजे से चारधाम यात्रा पंजीकरण पोर्टल और मोबाइल एप को खोल दिया गया था। पहले दिन ही 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: 1 Lakh 65k Online Registration for Chardham Yatra 2025
देहरादून: चारधाम यात्रा 2025 के लिए आज 20 मार्च की सुबह ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए गए. पहले ही दिन लाखों तीर्थयात्रियों ने चारधाम के लिए पंजीकरण कराया है। अब तक सबसे अधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए गए हैं.
1 Lakh 65k Online Registration for Chardham Yatra 2025
आगामी 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। उसके बाद दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने आज ही चारधाम यात्रा 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए गए. बृहस्पतिवार यानि 20 मार्च की सुबह सात बजे से चारधाम यात्रा पंजीकरण पोर्टल और मोबाइल एप को खोल दिया गया था। पहले दिन ही 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।
केदारनाथ के लिए सबसे अधिक पंजीकरण
पर्यटन विभाग के अनुसार, शाम पांच बजे तक 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने विभिन्न तिथियों के लिए यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। पंजीकरण के पहले दिन, केदारनाथ धाम के लिए लगभग 53,570, बदरीनाथ धाम के लिए 49,385, गंगोत्री धाम के लिए 30,933, यमुनोत्री धाम के लिए 30,224 और हेमकुंड साहिब के लिए 1,180 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण किया है।
हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग
चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने बुकिंग की सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। लीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जाएगी। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से नौ एविएशन कंपनियों द्वारा हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन किया जाएगा।