विदेश मंत्री आदरणीय श्री एस. जयशंकर जी ने मुझे सूचित किया है उन्होंने गढ़वाल लोकसभा के कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की स्वीकृति दे दी है, जो जल्द ही कार्य करना प्रारंभ कर देगा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Passport offices Will Open in Gopeshwar and Kotdwar
कोटद्वार: पहाड़ में सीमित संसाधनों की वजह से अक्सर मैदानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं वो चाहे स्वास्थ्य व्यवस्था हो या फिर शिक्षा व्यवस्था, यहाँ आज भी सुविधाओं की भारी कमी देखने को मिलती है। इस बीच पहाड़ के युवाओं के लिए एक खुशखबरी राज्य सरकार ने दे दी है।
Passport offices Will Open in Gopeshwar and Kotdwar
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपने x.com की एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी ने कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मंजूरी दे दी है. उन्होंने अपनी पोस्ट में उल्लेख किया है कि "विदेश मंत्री आदरणीय श्री एस. जयशंकर जी ने मुझे सूचित किया है कि मेरी मांग पर उन्होंने गढ़वाल लोकसभा के कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की स्वीकृति दे दी है, जो जल्द ही कार्य करना प्रारंभ कर देगा।
विदेश मंत्री से मिली मंजूरी
उन्होंने आगे कहा है कि गौरतलब हो कि कुछ समय पूर्व मैंने विदेश मंत्री जी से मिलकर गढ़वाल के कोटद्वार और गोपेश्वर में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मांग की थी, ताकि हमारी लोक सभा के नागरिकों के पासपोर्ट सम्बंधित सभी सेवाओं का लाभ आसानी और सुगम रूप से मिल सके। गोपेश्वर (जनपद चमोली) में भी पासपोर्ट ऑफिस स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि मैं आदरणीय विदेश मंत्री जी का आभारी हूं कि उन्होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों विशेषकर नौजवानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मेरे अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई की और इस पर प्रगति से मुझे अवगत भी कराया।
पासपोर्ट बनाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा
पासपोर्ट ऑफिस खुलने से हमारे गढ़वाल के नौजवानों को शिक्षा और रोजगार के लिए विदेश जाने हेतु पासपोर्ट के लिए कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा। इससे उन्हें समय और धन की भी बचत होगी। उन्होंने लिखा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में अभिजात्य वर्ग के लिए कही जाने वाली सेवायें आज आमजन के सहज रूप में सुलभता से उनके द्वार पर पहुँच रही है। यही विकसित भारत की ओर बढ़ने वाला मजबूत कदम है।