Uttarakhand News: चमोली को जल्द मिलेगा मेडिकल कॉलेज, सांसद अनिल बलूनी का बड़ा ऐलान

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कर्णप्रयाग में कार्यक्रम के दौरान चमोली जिले को जल्द मेडिकल कॉलेज मिलने की घोषणा की। 100 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर भी दिया बड़ा बयान।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Garhwal MP Anil Baluni: Garhwal MP Anil Baluni Announces Medical College for Chamoli
Image: Garhwal MP Anil Baluni Announces Medical College for Chamoli

चमोली: अनिल बलूनी, गढ़वाल सांसद, ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि चमोली जिले को जल्द ही अपना मेडिकल कॉलेज मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। सांसद ने विश्वास जताया कि मेडिकल कॉलेज खुलने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी और स्थानीय युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।

Garhwal MP Anil Baluni Announces Medical College for Chamoli

कर्णप्रयाग में नगर पालिका की ओर से कर्णशिला पर 19.98 लाख रुपये की लागत से स्थापित 100 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण और 25 लाख रुपये की लागत से बने नगर प्रवेश द्वार का उद्घाटन सांसद अनिल बलूनी ने किया। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय ध्वज स्थापित होने से स्थानीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों में राष्ट्रप्रेम की भावना और प्रबल होगी तथा क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से बदलेगी तस्वीर

सांसद ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पूरी होने के बाद पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और युवाओं को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। यह परियोजना गढ़वाल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी पहाड़ की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिला रहे हैं। उन्होंने इजरायल यात्रा के दौरान पहाड़ी टोपी पहनकर उत्तराखंड की संस्कृति का सम्मान किया।

गांवों को आबाद रखने की अपील

सांसद ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने गांवों को आबाद रखें और जनगणना के दौरान अपने नाम गांव में दर्ज कराएं। पर्व-त्योहारों पर गांव पहुंचकर नई पीढ़ी को भी अपनी जड़ों से जोड़ने का संदेश दें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं गांव में लोगों के बीच होली मनाएंगे।

उमा माहेश्वर आश्रम में किए दर्शन

कार्यक्रम के बाद सांसद लाटूगैर स्थित उमा माहेश्वर आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने गोरक्ष-गोधाम में बाबा भोलानाथ की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और गोशाला में गोवंश को चारा खिलाया। उन्होंने कहा कि गोवंश सेवा पुण्य का कार्य है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ स्वागत

कार्यक्रम में महिला मंगल दलों, महिला संगठनों और स्कूली बच्चों ने सांसद का भव्य स्वागत किया। उमा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जबकि महिला मंगल दलों ने कीर्तन-भजन से माहौल भक्तिमय बना दिया।