शादी के कुछ समय बाद जब युवती को भनक लगी कि उसकी शादी जिस युवक से हुई को नवीन नहीं बल्कि नदीम है तो वापस अपने घर आ गई। इस मामले में आरोपी नदीम के साथ दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज...
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Love Jihad with a girl in Dehradun
देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से एक लव जिहाद का मामला सामने आ रहा है। यहां एक मुस्लिम समुदाय के युवक ने पहचान हिंदू युवती से शादी की है। इस मामले का खुलासा होने पर आरोपी नदीम समेत अन्य दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Love Jihad with a girl in Dehradun
जानकारी के अनुसार देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में एक मुस्लिम समुदाय के युवक नदीम ने अपना नवीन बताकार हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। प्रेम संबंध के चलते दोनों ने चन्द्रबनी गौतमकुंड मन्दिर मे जाकर विवाह कर लिया। शादी करने के बाद गंगा उद्वार सेवा समिति ने उन्हें विवाह का प्रमाण पत्र भी दिया।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शादी के कुछ समय बाद जब युवती को भनक लगी कि उसकी शादी जिस युवक से हुई को नवीन नहीं बल्कि नदीम है तो वापस अपने घर आ गई। युवती ने इस बात की सूचना अपने परिजनों को दी। युवती के परिजनों ने हिंदू परिषद को इस मामले की जानकारी दी, हिंदू परिषद के युवकों ने पुलिस प्रशासन में नदीम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी नदीम के खिलाफ आधार कार्ड में हेराफेरी, फर्जी प्रमाण पत्र बनाने, धोखाधड़ी करने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी नदीम के अलावा इस मामले में दो युवतियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
पहले से भी शादीशुदा है आरोपी नदीम
पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपी नदीम पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। जानकारी के अनुसार शादी में गवाह बनी रितिका और सुलक्षणा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी नदीम ने इन दोनों युवतियों को शादी में गवाह बनने के लिए ₹10000 दिए गए थे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।