घनसाली में नाबालिग से मोहम्मद वसीम ने पहचान छिपाकर किया लव जिहाद, POCSO में मुकदमा दर्ज

मोहम्मद जसीम अंसारी नाबालिग को बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ ले गया। आरोप हैं कि उसने नाबालिक के साथ पहचान छुपा कर उत्पीड़न किया, पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Ghansali Minor love jihad: Waseem hid identity love jihad with a minor in Ghansali
Image: Waseem hid identity love jihad with a minor in Ghansali

टिहरी गढ़वाल: गढ़वाल में एक बार फिर एक नाबालिग के साथ पहचान छुपा कर उत्पीड़न किया गया है। पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी मोहम्मद जसीम अंसारी पर पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

Mohammad Waseem hid identity and committed love jihad with a minor in Ghansali

एसएसपी श्वेता चौबे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ निवासी मोहम्मद जसीम अंसारी ने घनसाली क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के साथ पहचान छुपा कर संबंध बनाए। आरोपी और नाबालिग की जान पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के जरिए हुई थी।

पहचान छुपा कर उत्पीड़न

जान पहचान के बाद मोहम्मद जसीम अंसारी नाबालिग को बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ ले गया। इसके बाद जब नाबालिग को मोहम्मद जसीम अंसारी के असली धर्म के बारे में पता चला तो उसने आरोपी के साथ दूरी बनानी शुरू की। इसके बाद आरोपी घनसाली पहुंच गया और नाबालिग के घर पर चला गया। घरवालों को पता लगा तो मामले ने तूल पकड़ लिया।

POCSO में मुकदमा दर्ज

एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि घनसाली थाने में दी गई महिला की तहरीर के बाद तत्काल आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर दिया गया है। आरोपी मोहम्मद जसीम अंसारी को पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार कर अब कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

विश्व हिन्दू परिषद ने लगाए आरोप

विश्व हिन्दू परिषद ने भी घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाये हैं कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ ले जाया गया था। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जनपद में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाने की मांग भी की गई है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।