उत्तराखंड: समाजशास्त्र के पेपर के दिन 11वीं का छात्र लाया तमंचा, परीक्षा कक्ष में मचा हड़कंप

पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में छात्र के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर छात्र को सख्त हिदायत देकर परिजनों के हवाले कर दिया।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Class 11 student has a gun: Class 11 student brought a gun to examination hall
Image: Class 11 student brought a gun to examination hall

हरिद्वार: यहां एक इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान कक्षा 11वीं का छात्र अपने साथ तमंचा लेकर आया। नाबालिग के पास तमंचा देख कर परीक्षा कक्ष सहित पूरे विद्यालय में हडकंप मच गया।

Class 11 student brought a gun to examination hall

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज में समाजशास्त्र के पेपर के दौरान छात्रों की तलाश की जा रही थी। उसी दौरान कक्षा 11 के एक नाबालिग छात्र के पास से तम्चा बरामद हुआ। छात्र के पास से तमंचा देखकर पूरे परीक्षा कक्ष में हडकंप मच गया। उक्त इंटर कॉलेज के सभी शिक्षकों और परीक्षा में तैनात नकल विरोधी उड़न दस्ते के सदस्यों के भी होश उड़ गए। शिक्षकों ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने छात्र को हिरासत में लिया और उसके पास मिले तमंचे को भी कब्जे में लिया।
पुलिस ने छात्र के परिजनों को भी मौके पर बुलाया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी। पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में छात्र के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर छात्र को सख्त हिदायत देकर परिजनों के हवाले कर दिया। छात्र के पास से बरामद तमंचा पुलिस के कब्जे में है, पुलिस टीम इस बात की जांच कर रही है कि छात्र के पास यह तमंचा कैसे आया और वो इसे परीक्षा केंद्र में क्यों लाया।