उत्तराखंड: 10 टायरा ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार रौंदा, 2 मासूमों सहित 3 की मौत

कमलुवागांजा रोड पर एक तेज रफ्तार 10 टायर वाले ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Road Accident in Haldwani: Truck hits bike 3 killed including 2 children
Image: Truck hits bike 3 killed including 2 children

हल्द्वानी: कुसुमखेड़ा क्षेत्र में कमलुवागांजा रोड पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां 10 टायरा ट्रक की टक्कर ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार पिता और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

Truck hits bike, 3 killed including 2 children

जानकारी के अनुसार हरिपुर नायक क्षेत्र निवासी जय सिंह अपने बेटे और एक अन्य बच्चे को लेकर बाजार से कॉपी-किताबें खरीदकर घर लौट रहा था। इस दौरान कुसुमखेड़ा क्षेत्र में कमलुवागांजा रोड पर एक तेज रफ्तार 10 टायर वाले ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 10 टायरा ट्रक की टक्कर ने बाइक को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में दोनों मासूमों सहित तीनों की मौत हो गई।

हिरासत में ट्रक ड्राईवर

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस टीम ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी देदी है। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।