अनुष्का कुमारी बताती हैं कि उन्हें बाबा केदार की भूमि में सेवा करने का मौका मिला है, इसके लिए वो खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Anushka of Karnaprayag became the BDO of Ukhimath
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ ब्लॉक की नई खंड विकास अधिकारी (BDO) चमोली जिले की अनुष्का कुमार बनी हैं। अनुष्का के कहा कि केदार घाटी में सेवा करने का मौका मिला उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने अपने कार्यकाल के लिए कई महत्वपूर्ण लक्ष्य भी निर्धारित कर लिए हैं।
Anushka of Karnaprayag became the BDO of Ukhimath
अनुष्का कुमार चमोली जिले के कर्णप्रयाग के मलेथी गांव की मूल निवासी हैं। उनको रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ के स्थाई खंड विकास अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। अनुष्का वर्ष 2021 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। अनुष्का ने प्राथमिक से लेकर इंटर तक की शिक्षा चमोली जिले में पूरी की। इसके बाद उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की, अब बिना किसी कोचिंग किए पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर BDO बनी हैं।
सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं पिता
अनुष्का के पिता, विनोद कुमार मलेथा, सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता, मंजू मलेथा, सीरी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। अनुष्का ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। अनुष्का कुमारी बताती हैं कि उन्हें बाबा केदार की भूमि में सेवा करने का मौका मिला है, इसके लिए वो खुद को वह सौभाग्यशाली मानती हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। अनुष्का ने अपने कार्यकाल के लिए कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों को भी निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देंगी, समाज और वंचित वर्ग की सेवा करेंगी, शासन की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करेंगी, और चार धाम यात्रा सीजन के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू रखने का भी ध्यान रखेंगी।