उत्तराखंड: भामा गांव में 3 मंजिला घर में लगी भीषण आग, बीमार वृद्ध महिला की दुखद मृत्यु

पिथोरागढ़ जिले के एक गांव में स्थित एक तीन मंजिला भवन में शॉर्ट सर्किट के कारण भयंकर आग लग गई. इस भीषण हादसे में 70 वर्षीय बीमार पत्नी अनुली देवी की दर्दनाक मौत हो गई...
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
fire caused by short circuit: Ailing Old woman dies in house fire
Image: Ailing Old woman dies in house fire

पिथौरागढ़: यहां एक तीन मंजिला भवन में शॉर्ट सर्किट के चलते भयंकर आग लग गई, जिससे घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घर के अंदर मौजूद बीमार बुजुर्ग महिला की जलकर मृत्यु हो गई। इस भीषण हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Ailing Old woman dies in house fire

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के गंगोलीहाट से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भामा गांव के एक तीन मंजिला मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते भयंकर आग लग गई। यह हादसा बीते सोमवार की शाम लगभग 6:00 बजे हुआ था। इस दौरान स्वर्गीय बिशन सिंह की 70 वर्षीय बीमार पत्नी अनुली देवी घर के अंदर थी. इस भीषण हादसे में 70 वर्षीय बीमार पत्नी अनुली देवी की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के दौरान मृतका का बेटा किशन सिंह पूजा में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था, और बहु कमला देवी घास काटने के लिए जंगल में गई थीं।

आग लगने से लाखों को नुकसान

बताया जा रहा है घर में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, ग्रामीणों ने घर में धुआं देखा, तो वे मौके पर पहुंचे। लोगों के पहुचनें से पहले आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन को इस घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने के कारण घर में रखा 5 तोला सोना, 50,000 रुपये की नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।