Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रामनगर: एक सप्ताह पूर्व गुमशुदा व्यक्ति का कटा सिर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के नजदीक बिजली घर के डीपीएच के पीछे मिला। तुरंत इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के सिर को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
कालागढ़ थाना अध्यक्ष संजीव ममगाईं ने बताया कि 28 मार्च को थाना कालागढ़ में चमन लाल गुप्ता पुत्र स्व. ओमप्रकाश गुप्ता निवासी संजय नगर कच्चा प्लांट थाना कालागढ़ जनपद पौड़ी गढ़वाल में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसकी जांच पड़ताल जारी थी। जांच के दौरान रविवार को सुबह एक व्यक्ति का सिर कटा पड़ा होने की सूचना थाना कालागढ़ को प्राप्त हुई।
थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर पाया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र के निकट डीपीएच के पीछे एक सिर कटा पड़ा है। मृतक के सिर का बिसरा डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया गया है कि कटा हुआ सिर चमन लाल गुप्ता का है या अन्य व्यक्ति का। चर्चा है कि सिर चमन लाल गुप्ता के शरीर को टाइगर खा गया हो और सिर को छोड़ गया हो। पुलिस टीम द्वारा इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।