पुलिस टीम ने तीनों घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान पहले मोहित ने दम तोड़ा, उसके बाद बुधवार दोपहर आदित्य की भी मौत हो गई और शाम को नवीन ने भी अपनी आखिरी सांस ली....
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: 3 youths died in Dehradun bike accident
देहरादून: राजधानी देहरादून में फिर से एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में 3 युवाओं की दर्दनाक मौत हुई है। इनमें से दो का अग्निवीर में सिलेक्शन हो रखा था, वे ट्रेनिंग पर जाने की तैयारी में थे। वहीं एक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
3 youths died in Dehradun bike accident
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की रात सवा दो बजे मोहित, आदित्य और नवीन बाइक से राजपुर से घंटाघर जा रहे थे। राजपुर क्षेत्र में सिल्वर सिटी के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने तीनों घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया। रात में ही इलाज के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया। उसके बाद बीते बुधवार दोपहर आदित्य की भी मौत हो गई। शाम को नवीन भी चल बसा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवारों को सौंप दिया। इस दुर्घटना से तीनों परिवारों में मातम छा गया है।
तीनों युवा उत्तरकाशी के थे
सीओ डालनवाला अनुज आर्य के अनुसार ये तीनों मृतक उत्तरकाशी जिले के मूल निवासी थे। जिनमें 20 वर्षीय नवीन पुत्र जयदेव सिंह निवासी नौगांव, 21 वर्षीय मोहित रावत, पुत्र जगमोहन सिंह और 21 वर्षीय आदित्य रावत, पुत्र कमल सिंह दोनों पुरोला निवासी थे। तीनों युवा इन दिनों देहरादून में ही रह रहे थे। मोहित और आदित्य का अग्निवीर में सिलेक्शन हो रखा था, वे ट्रेनिंग पर जाने की तैयारी में थे। जबकि नवीन, सहस्त्रधारा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।