Uttarakhand News: उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से फिर डोली धरती, घरों से बाहर निकल आए लोग

आज शनिवार को सुबह 10:37 बजे उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए, लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Earthquake in Uttarkashi: Earthquake tremors in Uttarkashi
Image: Earthquake tremors in Uttarkashi

उत्तरकाशी: आज सुबह उत्तरकाशी जिले के जिला मुख्यालय क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग डरकर घरों से बाहर भागे, भूकंप का केंद्र अभी पता नहीं चला है। जनवरी में भी यहाँ कई बार भूकंप आया था, जिससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं।

Earthquake tremors in Uttarkashi

जानकारी के अनुसार, आज शनिवार को सुबह 10:37 बजे उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए, लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप वाले क्षेत्र में कोई जान-माल की हानि हुई है। भूकंप के केंद्र का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जनवरी में 9 से अधिक बार भूकंप आया

सीमांत जनपद उत्तरकाशी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। उत्तरकाशी जनपद में 1991 में आए भूकंप ने व्यापक तबाही मचाई थी। बीते जनवरी महीने में यहां 9 से अधिक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और भूकंप से सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।