भविष्य में, देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना एक बड़ा पर्यटन स्थल के रूप में उभर सकता है। भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रपति भवन स्कॉलर गाइड नियुक्त करने की योजना बना रहा है
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Guide recruitment at President Ashiana in Dehradun
देहरादून: राजधानी देहरादून में स्थित राष्ट्रपति आशियाना में युवाओं के लिए स्कॉलर गाइड बनने का अवसर उपलब्ध हो रहा है। राष्ट्रपति भवन ने स्कॉलर गाइड भर्ती के संबंध में एक विज्ञप्ति जारी की है। स्कॉलर गाइड बनने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Guide recruitment at President's residence in Dehradun
दरअसल, आगामी जून महीने में राष्ट्रपति आशियाने को आम जनता के लिए खोलने के साथ-साथ यहां एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के पार्क निर्माण का उद्घाटन भी किया जाएगा। राज्य सरकार और जिला प्रशासन इस आशियाने के माध्यम से लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की योजना बना रहे हैं। इस योजना से न केवल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, मसूरी की यात्रा करने वाले पर्यटक भी इस आशियाने का अवलोकन करेंगे। भविष्य में, देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना एक बड़ा पर्यटन स्थल के रूप में उभर सकता है। भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रपति भवन 10 स्कॉलर गाइड नियुक्त करने की योजना बना रहा है।
मुख्य विशेषताएं
भारतीय नागरिक होना आवश्यक है,
प्रथम श्रेणी के साथ ग्रेजुएशन पास,
अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल,
हिंदी और अंग्रेजी भाषा बोलने में माहिर,
गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी बोलियों की जानकारी,
समय के हिसाब से खड़े रहने और टहलने की क्षमता,
25 या उससे अधिक उम्र
इन लोगों को मिलेगी प्राथमिकता
स्कॉलर गाइड बनने के लिए उन युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जिनका अनुभव पर्यटन स्थलों, म्यूजियम, धरोहरों या कार्यक्रमों में है और टूरिज्म में डिप्लोमा सर्टिफिकेट मिला हो। इसके अलावा, श्रवण बाधित पर्यटकों की सहायता के लिए थोड़ी साइन लैंग्वेज की जानकारी होना आवश्यक है।
आधिकारिक वेबसाइट
स्कॉलर गाइड बनने के इच्छुक युवा 30 अप्रैल तक अपना हस्ताक्षर किया रिज्यूम और स्वप्रमाणित दस्तावेजों की कॉपी देहरादून राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट manager।[email protected] पर भेज सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को कुछ विशेष दिनों के लिए सेवा प्रदान करने का अवसर मिलेगा, जिसमें उन्हें प्रतिदिन 1200 रुपये का भुगतान किया जाएगा।