Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल कर रहे हैं। पहाड़ के युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इन्हीं में से एक यश पाठक ने SSC CGL परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
यश पाठक ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर SSC CGL परीक्षा उत्तीर्ण की है। यश ने यह परीक्षा बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी कर उतीर्ण की है। इस परीक्षा में सफलता पाने के बाद यश CGDA मे ऑडिटर ( लेखा परीक्षक) बन गए हैं। यश का चयन CGDA में ऑडिटर ( लेखा परीक्षक) के पद पर होने से उनके परिजन गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। यश ने अपनी इस सफलता से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
यश पाठक उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज के बमनपुरी के मूल निवासी हैं। यश के पिता हरिनंदन पाठक दुकानदार हैं और उनकी माता सुनीता पाठक गृहणी हैं। यश ने अपनी प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल तक की पढ़ाई आरके माटा स्कूल से पूरी की, और नानकमत्ता विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी की। उसके बाद पंतनगर विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। यश ने सेल्फ-स्टडी कर SSC CGL परीक्षा में सफलता हासिल की है। यश अपनी तैयारियों के दौरान सितारगंज डिस्कवरी लाइब्रेरी में किताबें पढ़ने के लिए जाते थे। यश की रात-दिन की कड़ी मेहनत आख़िरकार रंग लाई और आज वे CGDA मे ऑडिटर ( लेखा परीक्षक) बन गए हैं।