गरुड़गंगा के पास बने इस हेलीपैड की सतह का कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद, वहां की स्थितियों, मौसम और हवाओं की जानकारी के लिए हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का प्रयास किया गया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Helicopter landing trial successful in Yamunotri Dham
उत्तरकाशी: अब चारधाम यात्रा के दौरान श्रदालु यमुनोत्री धाम की यात्रा में हवाई सेवा के माध्यम से कर सकते हैं। धाम में निर्माणाधीन हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग हो गई है। आगामी 30 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यहां भी हेली सेवा शुरू हो जाएगी।
Helicopter landing trial successful in Yamunotri Dham
जानकारी के अनुसार, यूकाडा का हेलीकॉप्टर दो दिनों से लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था। पहले, हेलीकॉप्टर ने मंगलवार को लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण उसे लौटना पड़ा। इसके बाद, बुधवार दोपहर को हेलीकॉप्टर ने गंगोत्री हेलिपैड पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की गई। गरुड़गंगा के पास बने इस हैलीपेड में हेलीकॉप्टर लैंडिंग ट्रायल सफल रहा है।
आपातकालीन स्थितियों में बनेगा महत्वपूर्ण सहारा
यमुनोत्री धाम के गरुड़गंगा के निकट ब्रिडकुल द्वारा लगभग 60 लाख रुपये की लागत से हेलीपैड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस हेलीपैड की सतह का कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद, वहां की स्थितियों, मौसम और हवाओं की जानकारी के लिए हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का प्रयास किया गया। इस निर्माणाधीन हेलीपैड पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के हेलीकॉप्टर ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि धाम में हेली सेवा के आरंभ होने से यह चारधाम यात्रा के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में भी एक महत्वपूर्ण सहारा बनेगा।