उत्तराखंड: युवाओं को विदेशों में मिलेगा रोजगार का अवसर, उपनल ने शुरू की ये विशेष योजना

इस योजना के तहत प्रदेश के 50 फ़ीसदी युवा और 50 फ़ीसदी पूर्व सैनिकों को ट्रेनिंग देने का प्लान है। इसके लिए देहरादून में एक बड़े केंद्र को बनाने की तैयारी चल रही है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Employment abroad: Youth of Uttarakhand will get employment abroad
Image: Youth of Uttarakhand will get employment abroad

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी पाने का सपना साकार करने की दिशा में एक योजना बनाई गई है। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि0 (उपनल) की इस योजना के तहत युवाओं को विदेशों में, जैसे कि दुबई, जर्मनी और इजरायल, में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएँगे।

Youth of Uttarakhand will get employment abroad

उपनल के प्रबंध निदेशक जे एनएस बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों और युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत मध्य पूर्व और यूरोप में नौकरी दिलाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, विशेष रूप से दुबई, सऊदी अरब, इजरायल, जर्मनी और अन्य देशों में युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए एक विस्तृत योजना तैयार की गई है, विदेशों में चल रही मांग के अनुसार युवाओं विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

जे एनएस बिष्ट ने आगे बताया कि यह योजना प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी को देखते हुए शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के 50 फ़ीसदी युवा और 50 फ़ीसदी पूर्व सैनिकों को ट्रेनिंग देने का प्लान है। इसके लिए देहरादून में एक बड़े केंद्र को बनाने की तैयारी चल रही है। देहरादून में ही युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को ट्रेनिंग देते वक्त इस बात का विशेष ध्यान दिया जाएगा कि किन देशों में किस प्रकार के कुशल युवाओं की आवश्यकता है। देहरादून में प्रशिक्षण देने के बाद, युवाओं को नौकरी के लिए विदेश भेजा जाएगा।