Uttarakhand News: इस दिन जारी होंगे CBSE बोर्ड रिजल्ट, ऐसे करें चेक

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक 10वीं बोर्ड और 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक 12वीं बोर्ड परीक्षाएँ आयोजित की थी। जिसमें दोनों कक्षाओं के 42 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
CBSE Board Result : CBSE Board Result 2025 Date
Image: CBSE Board Result 2025 Date

देहरादून: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जल्द जारी कर दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।

CBSE Board Result 2025 Date

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक 10वीं बोर्ड और 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक 12वीं बोर्ड परीक्षाएँ आयोजित की थी। जिसमें दोनों कक्षाओं के 42 लाख छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 24.12 लाख छात्र सेकेंडरी कक्षा में और 17.88 लाख छात्र इंटरमीडिएट में शामिल थे। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद, अब बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन कर रहा है। परीक्षा के बाद अब सभी अब सभी छात्र बेसब्री से परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, CBSE की ओर से कक्षा 10वीं का परिणाम 12 से 15 मई के बीच और 12वीं कक्षा का परिणाम 15 से 20 मई के बीच जारी किया सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से रिजल्ट की तारीख की पुष्टि नहीं की है।

सीबीएसई की कम्पार्टमेंट परीक्षा

सीबीएसई द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स एसएमएस एवं उमंग एप से भी नतीजे चेक कर पाएंगे। यदि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होते हैं तो वे सीबीएसई की कम्पार्टमेंट परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इस परीक्षा में भाग लेकर छात्र अपने साल को बर्बाद होने से बचा सकते हैं। इसके साथ ही, छात्र अपने परिणाम में सुधार के लिए इम्प्रूवमेंट परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं।