श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 12) के छात्र अभिषेक ममगाईं ने संस्कृत शिक्षा बोर्ड में प्रदेश में टॉप किया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Sanskrit Education Board 2025 Result declared
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद (USVV) द्वारा आयोजित वर्ष 2024-25 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र अभिषेक ममगाई ने प्रदेश स्तर पर टॉप किया है।
Uttarakhand Sanskrit Education Board 2025 Result declared
श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के तीन छात्रों ने प्रदेश स्तर पर टॉप 10 में जगह बनाई है। जिनमें से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 12) के छात्र अभिषेक ममगाईं, पुत्र अरविन्द ममगाईं ने 94% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 10) के छात्र अनुराग डिमरी पुत्र संजीव डिमरी ने 85.6% अंक अर्जित कर प्रदेश स्तर पर पंचम (5वां) स्थान प्राप्त किया। वहीं, अनुराग डिमरी पुत्र प्रकाश चन्द्र डिमरी ने 85.2% अंक प्राप्त कर षष्ठ (6वां) स्थान हासिल किया।
संस्कृत विषय में बचपन से थी रूचि
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा के बोर्ड के कक्षा 12वीं के टॉपर अभिषेक ममगाईं टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में स्थित मूसाणगांव के मूल निवासी हैं। अभिषेक ममगाईं कहते हैं उनके परदादा और दादा ने भी संस्कृत में ही शिक्षा प्राप्त की थी। हालांकि उनके पिता ने संस्कृत से शिक्षा प्राप्त नहीं की लेकिन वो अपने अन्य कार्यों के साथ पंडिताई का कार्य भी करते हैं। अभिषेक ममगाईं बताते हैं कि उनको भी शुरू से ही संस्कृत विषय में बचपन से ही रूचि थी इसीलिए उन्होंने श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल से अपनी विद्यालयी शिक्षा प्राप्त की।
लविश वशिष्ठ ने प्राप्त किया राज्य में तीसरा स्थान
श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक, अभिभावक और सहपाठियों ने इन छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग का फल है। इन छात्रों को सम्मानित करने के लिए विद्यालय में जल्द ही एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हरिद्वार के गुरुकुल संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय ज्वालापुर के उत्तरमध्यमा द्वितीय वर्ष (इंटरमीडिएट) लविश वशिष्ठ ने 91.3 प्रतिशत अंक के साथ राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।